सौतेले बाप ने बेटे को चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार


रायपुर। राजधानी में पारिवारिक विवाद में शख्स ने अपने सौतेले बेटे को चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना विधानसभा क्षेत्र के दोंदेखुर्द गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजीत पाल अपनी पत्नी और सौतेले बेटे विक्की कुर्रे के साथ रह रहा था। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर विक्की और उसके पिता अंजीत के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अंजीत ने विक्की पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। खून से लथपथ विक्की खेत की ओर भागने लगा। परिजनों ने उसे मेकाहारा में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाने के पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी अंजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *