मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हो गया है। सोमवार को उन्होंने दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। वोरा 93 वर्ष के थे।
वोरा ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। एमपी के मुख्यमंत्री के अलावा वे यूपी के राज्यपाल पद पर भी रहे।कांग्रेस पार्टी में वे नरसिम्हा राव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विश्वासपात्रों में शामिल थे। वे लंबे समय तक पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे। जानकारी के मुताबिक वोरा को यूरिन में इंफेक्शन की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। वोरा इस साल अप्रैल महीने तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सांसद थे।
वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1927 को तत्कालीन जोधपुर स्टेट के निंबी जोधा में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई रायपुर और कोलकाता में हुई थी। उनकी 4 बेटियां और 2 बेटे हैं। उनके एक बेटे अरुण वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विधायक हैं।