रायपुर। लालबहादुर शास्त्री वार्ड 34 के अंतर्गत आनंद नगर, आनंद विहार, विनायक एनक्लेव एवं तेलीबांधा मोलीपारा, गुरुद्वारा क्षेत्र के पीछे उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा एवं पार्षद कामरान अंसारी ने क्षेत्र वासियों के साथ डामरीकरण हेतु भूमि पूजन किया।
पार्षद कामरान अंसारी ने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा सड़़कों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। राजधानी के लालबहादुर वार्ड में सड़़कों पर डामरीकरण का कार्य किया जाना है। जिससॆ आम जनता को सुविधा उपलब्ध हो सके। राज्य सरकार जनसेवा हेतु समर्पित है। क्षेत्रीय विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में सड़़कों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया है।