रायपुर। कांग्रेसजनों ने कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में कांग्रेसजनों ने मरीजों व उनके परिजनों में खाद्य सामग्री वितरण किया। इस दौरान महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी कन्हैया अग्रवाल, सुरेश जैन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जावेद नकवी राजेश मिश्रा, मुकुंद कागदेलवार,मुनेश गौतम,श्रेयांश शुक्ला, आरिफ रजा, मोहम्मद शफीक, आकाश रंगा, सोहेल, बबलू, अनिल महोरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
सेवा और देशभक्ति कांग्रेस की पहचान -मोहम्मद सिद्दीक
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा सेवा और देशभक्ति कांग्रेस की पहचान है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजाद भारत के निर्माण में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश के लिए हमारे नेताओं ने बलिदान तक दिया है।