राजधानी में लाखों रूपए के नकली नोट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने नकली नोट चलने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धरदबोचा है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। आरोपी शहर के चूनाभठ्ठी के पास जाली नोट खपाने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग एवं 100 के 184 नग जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट मिला है। आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रूपए जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूनाभठ्ठी स्थित बालाजी किराना स्टोर के पास 02 अज्ञात व्यक्ति जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिसपर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पहचान कर धरदबोचा है।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिव प्रसाद मनहरे और पराग रात्रे शक्ति का रहने वाला बताया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास 2000, 500 एवं 100 रूपये के जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग एवं 100 के 184 नग जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 05/2023 धारा 420, 34, 489(ई) भादवि. का अपराध दर्ज़ किया गया है। आरोपी शिवप्रसाद मनहरे पूर्व में भी थाना जैजैपुर से जाली नोट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों में

  1. शिव प्रसाद मनहरे पिता परसराम मनहरे उम्र 29 साल निवासी रामकरौवाडीह थाना जैजैपुर जिला शक्ति हाल चूनाभठ्ठी बालाजी किराना स्टोर्स के पास थाना गंज रायपुर।
  2. पराग रात्रे पिता हरीश कुमार रात्रे उम्र 24 साल निवासी मालखरौदा जिला शक्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *