रायपुर की स्कूलों में 7 की जगह अब सुबह 8 बजे लगेंगी क्लासेस, ठंड बढ़ने पर जारी किया गया आदेश

रायपुर। प्रदेश में बीते तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते राजधानी के सरकारी और निजी स्कूलों की टाइमिंग बदलने का आदेश जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी ब्लॉक लेवल के अफसरों को निर्देश दिए हैं। स्कूलों की टाइमिंग में 1 घंटे का बदलाव किया गया है।

रायपुर के 1000 से अधिक छोटे-बड़े सरकारी स्कूल अब सुबह 8 बजे से लगेंगे। पहली पाली में स्कूल 8 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल लगेंगे। 9 जनवरी से आदेश लागू हो गया है। ये टाइमिंग नया आदेश जारी होने तक मान्य होगी।

प्रदेश में शीत लहर की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है । इसके कारण प्रदेश में 9 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान ने गिरावट की अपनी चरम स्थिति पर पहुंच चुका है, अतः न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 10 जनवरी तक यह स्थिति संभावित है। प्रदेश में कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा रोड, कवर्धा, दुर्ग तथा इससे लगे जिलों में एक दो पैकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा सुबह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *