रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक व एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय अपने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का आगाज़ कर चुके हैं। इसी कड़ी में आज विधायक विकास उपाध्याय पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 (कुकुरबेड़ा) क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के घर घर में पहुंचकर लोगों से मिले और बातचीत कर कुशलक्षेम जाना।
विकास उपाध्याय ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 (कुकुरबेड़ा) में जनता की सुविधाओं को देखते हुए विभिन्न जगहों पर 39 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन भी किया।
इस दौरान विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही जनता को जोड़ने और जनता की प्रगति के लिये काम किया है। आमजन की समस्याओं का समाधान राज्य की कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। हमारा प्रयास जारी है और लगातार इस तरह का कार्य करते रहेंगे। प्रत्येक घरो में दस्तक देते हुये हाथ से हाथ जोड़ो, भारत जोड़ो का संदेश पहुंचाया जाएगा और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास होगा।