अंतर्जातीय प्रेम विवाह को लेकर बलवा, 11 लोग गिरफ्तार


बिलासपुर। अंतर्जातीय प्रेम विवाह को लेकर पचपेड़ी में जमकर बवाल हुआ। लड़की और लड़के वालों ने एक दूसरे की जमकर पिटाई की। इस दौरान लाठी, रॉड, हंसिया,गंडासा और कुल्हाड़ी चला। घटना में दोनो पक्ष के लोगों को चोट आई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार कुर्रे साकिन पचपेड़ी दिनांक 21.02.23 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज से करीब 01 वर्ष पहले गांव के ही कु प्रभा सोनी पिता कांशीराम के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दिनांक 14.02 2023 को घर से दोनों एक राय होकर रायपुर आर्य समाज मंदिर में शादी किये हैं। शादी के बाद अपने फुफा परमेश्वर के घर अपने मां बाप भाई लोगों के साथ ग्राम पचपेड़ी में रह रहे थे। तभी 21. 02.2023 को लड़की के पिता उसकी मां, भाई एवं रिश्तेदार सहित ग्राम पचपेडी आये और शादी का विरोध कर कु प्रभा को अपने साथ ले जाने की बात कर रहे थे। मना करने पर अश्लील गाली गलौज कर एवं जान से मार देने की धमकी देते हुये अपने-अपने हाथ में रखे हुये लाठी, डंडा, राड, गडासा, हंसिया से मारपीट करने लगे। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना पचपेडी में अपराध कमांक 76/2023 धारा-452, 294, 506, 323, 147, 148, 149 भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में तत्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियोंगणों से प्रकरण में प्रयुक्त लाठी, डंडा, राड, गडासा, हसिया,कुल्हाडी, मोटर सायकल को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *