रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शादी के दूसरे दिन रिशेप्शन की तैयारी चल रही थी। इस दौरान तैयार होने गए दुल्हा दुल्हन की कमरे में लाश मिली।
जानकारी के मुताबिक संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनो तैयार होने के लिए कमरे में गए। घर वालों को दुल्हन की आवाज सुनाई दी। जब लोगों ने देखा तो कमरे में दुल्हा दुल्हन खून से लथपथ थे और पास में चाकू था।
फिलहाल घटना के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।