रायपुर। बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र.18 अंतर्गत अशोक नगर स्थित प्रसिद्ध झगरहीन डबरा एवं दुर्गा मंदिर के पास नगर पालिक निगम से स्वीकृत डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन विधायक विकास उपाध्याय व स्थानीय जनों की मौजूदगी में किया गया। लोगों ने क्षेत्र की मांग के अनुरूप विकास कार्यों हेतु विधायक विकास उपाध्याय का आभार व्यक्त किया।
भूमि पूजन के दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ वार्ड क्र.19 के पार्षद वारेन्द्र साहू, वार्ड क्र.18 से आकाश दीवान, ईश्वर निषाद, डॉ. विकास पाठक, पं. बीरेन्द्र शुक्ला, विजय देवांगन, मनोज डहाटे, चन्द्रिका साहू, रानी वर्मा, नन्दू सिन्हा, संतोष यादव, ईश्वर चक्रधारी, सुधा सिन्हा, मनोज साहू, संतोष कोसले, माधुरी बोरकर, मोहन सेन, राकेश यादव, भगत सिंह, विवेक, विकास मेश्राम भाऊ, श्रीनिवास राव, कपिल बघेल सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।