रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री निवास जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है। जिससे आज दिनभर राजधानी का यातायात प्रभावित रहेगा।
भाजयुमो आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी, लेकिन आज मुख्यमंत्री प्रवास पर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पेंड्रा के दौरे पर हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजयुमो का आज मुख्यमंत्री निवास घेराव एवं प्रदर्शन
