जन अदालत में नक्सलियों ने दुष्कर्म के आरोप में साथी नक्सली को दी सजा ए मौत

कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में एक नक्सली का शव मिला है। नक्सलियों ने ही अपने साथी नक्सली को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम मानु दुग्गा बताया जा रहा है। वह 2006 से नक्सल संगठन का सक्रिय सदस्य रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मानु दुग्गा नक्सल संगठन का सदस्य था। जन अदालत में नक्सलियों ने युवती से दुष्कर्म व अमर्यादित व्यवहार के आरोप में उसे मौत की सजा दी है। मृतक के शव के पास नक्सलियों का पर्चा भी मिला है।

पर्चे में लिखा है मौत का कारण

पर्चे में लिखा है कि मानु दुग्गा 2006 से नक्सल संगठन के लिए काम करता रहा है। उसकी महिलाओं से दुर्व्यवहार करने की शिकायतें थी। समझाइश के बाद भी उसके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। एक युवती से दुष्कर्म कर उसने मांगने का प्रयास किया। जिसके कारण जन अदालत में उसे मौत की सजा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *