रायपुर। राजधानी के बहुचर्चित इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक मामले की जांच होगी। उच्च न्यायालय से जांच की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस संबंध में बताया है।
राज्य सरकार ने इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक में आमलोगों के पैसों के गबन मामले की जांच की अनुमति उच्च न्यायालय से मांगी थी। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व भाजपा के कुछ नेताओं घेरते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के चेहरे उजागर होने चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।