एनजीओ के माध्यम से पश्चिम विधानसभा में किया जा रहा एलईडी बल्ब का निःशुल्क वितरण

रायपुर। राजधानी रायपुर की पश्चिम विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा एनजीओ के माध्यम से एलईडी बल्ब का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। पहले धुआं रहित चूल्हा और अब ऊर्जा बचत करने वाले एलईडी बल्ब का वितरण किया जा रहा है। विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं पर बल्ब वितरण में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।

भाजपा को हो रहा दर्द – विकास उपाध्याय

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा रायपुर पश्चिम के रामकुंड से एलईडी बल्ब वितरण शिविर में पूर्व मंत्री व समर्थकों ने हंगामा कर व्यवधान उत्पन्न किया। वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में पूर्व मंत्री और उनके साथियों ने जनता को ठगा है। अब हम आम लोगों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए काम कर रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *