रायपुर। सांई सदन फूड प्रोसेसिंग के विशेष सहयोग से पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड पार्षद एमआईसी मेंबर आकाश तिवारी के द्वारा निशुल्क मिलेट्स कुकिंग क्लासेस की शुरुआत की गई। जिसमें वार्ड एवं आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इस कुकिंग क्लास में हिस्सा लिया। कुकिंग क्लास को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।
स्थानीय पार्षद आकाश तिवारी ने बताया कि 1 महीने में 5 क्लासेस हर शनिवार सेवासदन सामुदायिक भवन पर लगेंगी। इसकी शुरुआत आज से की गई जिसमें मिलेट्स द्वारा पोहा, भजिया और हेल्दी जूस लस्सी बनाना आज की क्लास में सिखाया गया। क्लास में भाग लेने वाली सभी महिलाओं ने व्यंजनों का टेस्ट भी किया। बच्चों को टिफिन में हेल्दी फूड दिया जाए इस पर विशेष ध्यान दिया गया। लगभग 50 महिलाओं ने प्रथम दिन पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम में कोदो, कुटकी आदि मिलेट्स के फायदों को बताया गया।