रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता इकबाल अहमद रिज़्वी का निधन हो गया है। वह बीमार थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इकबाल अहमद रिज़्वी कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
इकबाल अहमद रिज़्वी कांग्रेस से जनता कांग्रेस जोगी में चले गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद वह कांग्रेस में वापस आ गए थे। उनके निधन पर कांग्रेस के विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त कर अपूर्णीय क्षति बताया है।