रायपुर। ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट ने बहुला चौथ पर्व दिव्यांग बच्चों के बीच कोपलवानी संस्था में मनाया। संगठन के द्वारा बच्चों को स्नेक्स व फल आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश तिवारी, डॉक्टर एस के शर्मा, गोपाल मिश्र,ममता मिश्रा, प्रेम मिश्रा, मिनती मिश्रा, माणिक्य, अनमोल, संस्कृति शर्मा आदि उपस्थित थे।
संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निवेदिता मिश्रा ने बताया की बहुला चौथ निसंतान दम्पत्ति को संतान प्रदान करने, संतान के कष्टों को हरने वाला और धन-धान्य प्रदान करने वाला व्रत माना गया है। इस व्रत को करने से श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से सभी लौकिक और परलौकिक सुख प्राप्त होते हैं। इस व्रत को रखने से संतान को कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में आई हुई कठिनाइयां दूर होती है। इसी कड़ी में आज हम सब यह त्योहार सभी बच्चों के कष्ट हरने हेतु भगवान से प्रार्थना करते है।