रायपुर। रायपुर में चंद्रयान तीन की तर्ज पर गणेश पूजा का पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल में चंद्रयान मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग को दर्शाया जाएगा। कालीबाड़ी में गणेश उत्सव समिति और कारीगर चंद्रयान की थीम पर काम कर रहे हैं।
चंद्रयान का मॉडल पर बनाया जा रहा
पंडाल 120 फीट ऊंचा और 70 फीट चौड़ा है। रॉकेट की शक्ल में इस पंडाल को तैयार किया जा रहा है। इस आकर्षक पंडाल को बनाने में कोलकाता के तीस कारीगर दिन रात काम कर रहे हैं। पंडाल के कारीगर ने बताया कि ”इसमें हजारों बांस का इस्तेमाल किया गया है और इसके अलावा प्लाइवुड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। चंद्रयान-3 पंडाल में गणेश भगवान की प्रतिमा की ऊंचाई 17 फीट और चौड़ाई 26 फीट होगी। इस पंडाल के अंदर नौ ग्रहों का स्वरूप दिया जाएगा और एक आकर्षक झांकी की प्रस्तुति भी होगी।