पंकज शर्मा की मानवीय पहल, छात्रा की पढ़ाई के खर्च का उठाया जिम्मा

रायपुर। सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा पिछले दिनों रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में सुबह की पदयात्रा के दौरान माया से मिले थे। माया एक गरीब परिवार से हैं और कॉलेज की पढ़ाई के लिए फीस नहीं दे सकती थी। उन्होंने युवती की कठिनाईयों को समझकर उसके शैक्षिक सपनों को साकार करने में मदद करने का निर्णय लिया था। पंकज शर्मा ने युवती को कॉमर्स स्ट्रीम के कॉलेज में लिए दाखिले के लिए मदद पहुंचाने का मानवीय कार्य किया है।

दरअसल माया से हाल-चाल पूछते हुए जब बात शिक्षा पर पहुंची तो माया ने बताया कि 12वी के बाद उसने पैसों के अभाव में पढ़ाई छोड़ दी है। यह जान कर पंकज दुखी हुए और उन्होंने माया को कॉलेज में एडमिशन के लिए तैयार कर लिया। इस दौरान पंकज शर्मा ने पैसों की जिम्मेदारी ले ली।

पंकज शर्मा ने स्वयं कॉमर्स स्ट्रीम के कॉलेज में प्रवेश के लिए आवश्यक फीस का पूरा खर्च उठाया है। जिससे माया शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा पा रही है। पंकज शर्मा ने समाज के वंचित वर्ग के छात्रों की मदद करने के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने गरीबी और शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया है।

पंकज शर्मा ने इस कार्य में साथ देने के लिए अपने क्षेत्र रायपुर ग्रामीण की जनता और अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि पैसों के अभाव में माया जैसी किसी भी बेटी की शिक्षा अधूरी नहीं रहेगी। माया के कॉलेज एडमिशन के मौके पर पंकज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता और युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *