रायपुर। राजधानी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में मासूम के साथ 2 अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया गया। मामले में गोल बाजार थाना पुलिस ने 2 आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अविनाश बहरा निवासी अरविन्द नगर, सिकंदर जैन निवासी कांकेर और गौरव राज निवासी आठिया को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग के साथ लगातार दो दिन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड ने पहले मासूम से रेप किया। उसके बाद दूसरे दिन दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया। वहीं एक अन्य आरोपी को सहयोगी की भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया गया है।
राजधानी में नाबालिग के साथ मल्टीलेवल पार्किंग में 2 अलग-अलग दिन दुष्कर्म
