नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या की ली जिम्मेदारी, पर्चा फेंककर दी चेतावनी


राजनांदगांव। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव-औंधी रोड पर नक्सलियों ने पर्चा फेंककर भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने यह चेतावनी भी दी है कि वोट मांगने वालों को बिरजू जैसी सजा मिलेगी। पर्चे में नक्सलियों ने यह भी लिखा है कि बिरजू तारम को मौत की सजा पहले ही दे दी गई थी। बीजेपी व आरएसएस को भगाओ देश बचाओ का नारा भी नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है। नक्सली पर्चा मिलने के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है। 20 अक्टूबर को प्रदेश के नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र में भाजपा के एक नेता बिरजूराम तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में हुई इस हत्या को लेकर नक्सलियों पर संदेह किया जा रहा था। पिछले माह पुलिस जबलपुर से एक नक्सली को गिरफ्तार कांकेर लेकर आए थे।
उसके तार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से जुड़ा था। इसलिए यहां से पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह कांकेर में गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ करने गई थी। खबर है कि गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक डायरी जब्त किया था, इसमें बिरजुराम तारम का नाम हिट लिस्ट में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *