इंदिरा भवन कोटला रोड होगा कांग्रेस पार्टी कार्यालय दिल्ली का नया पता


दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का भी पता बदलने वाला है। कांग्रेस जनवरी के दूसरे सप्ताह में अपने नए कार्यालय में शिफ्ट होने वाली है। कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा गया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी का दफ्तर नई दिल्ली के 24, अकबर रोड पर स्थित है।
कांग्रेस का नया छह मंजिला आलीशान कार्यालय 9, कोटला रोड पर स्थित है। कांग्रेस कार्यालय वर्तमान में 24 अकबर रोड पर स्थित है, जो पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस के उत्थान और पतन का गवाह रहा है। कांग्रेस को जनवरी 1978 में 24 अकबर रोड पर अपना नया कार्यालय मिला था। 24 अकबर रोड 10 जनपथ से जुड़ा है, जो कि कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आवास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *