जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर में विद्यार्थियों का कौशल निखारने डॉ. संजय यादव का व्याख्यान

बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों को कौशल विकास कार्यक्रम में डॉ. संजय यादव ने व्याख्यान दिया। डॉ. यादव ने महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर व्याख्यान देते हुए बताया कि कभी भी सुधार प्रक्रिया बंद न करें।

डॉ. संजय यादव कहा त्रुटियों की पहचान करें और त्रुटियों को सुधार करने से कार्यकुशलता बढ़ती है। चुनौतियां चाहे कितनी भी बड़ी या छोटी हो, उनका स्वागत किया जाना चाहिए।
सफल कंपनी की मानसिकता होती है कि हर दिन सुधार किया जा सकता है, चाहे आपने एक दिन पहले कितना भी अच्छा प्रदर्शन किया हो। समय के साथ सुधार करने से लागत और समय की बचत होती है जो आपके सर्वोत्तम प्रदर्शन में मदद करती है। लगातार छोटे-छोटे सुधार करने के लिए सक्रिय रहने की आवश्यकता है। पूर्णतावाद को त्यागें और परिवर्तन का दृष्टिकोण अपनाएं। जैसे ही आपको गलतियां मिलें, समाधान खोजें। ऐसा माहौल बनाएं जिसमें हर कोई योगदान करने के लिए सशक्त महसूस करे। कम लागत, छोटे सुधार खोजने के लिए रचनात्मकता का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *