अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा होली मिलन


रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा प्रदेश कार्यालय ओम सोसाइटी सुंदर नगर रायपुर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र महराज, बालकृष्ण शर्मा, भारती अवतार शर्मा, उमा तिवारी, सविता शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन पश्चात राधे कृष्ण एवं भगवान परशुराम के आरती से की। प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने उपस्थित सभी सदस्यो को होली की शुभकामनाएं देते हुए नकारात्मक विचार एवं आपसी मनभेद को होली में जलाकर समाज उत्थान हेतु एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बच्चे राधा कृष्ण के वेश में उपस्थित थे। नगाड़े के साथ फाग गीत गाते हुए फूल बरसाकर एवं गुलाल लगाकर फाग गीत में सदस्यों ने थिरकते हुए माहौल को बरसाना मय बना दिया था। कार्यक्रम का संचालन अथर्व तिवारी ने किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में डॉक्टर एस के शर्मा, सुनीता तिवारी, साधना शुक्ला, सुभद्रा तिवारी, डॉक्टर मल्लिका मिश्रा, मुक्ता तिवारी, सुधीर तिवारी, अवधेश धर दीवान, अमित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अर्चना झा, प्रीति झा, रमा शुक्ला, लक्की दुबे, अनिल दुबे, अनुप्रभा फाउंडेशन से अमृता, किरण शर्मा, अथर्व तिवारी, विनय तिवारी, संजीव नायक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *