अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने मनाया रंग पंचमी उत्सव


रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा प्रदेश कार्यालय ओम सोसाइटी सुंदर नगर रायपुर में बैठक पश्चात रंग पंचमी उत्सव आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि संगठन द्वारा सनातन नव वर्ष उत्सव एवं दैनिक संध्या प्रशिक्षण के कार्यक्रम अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा। रंग पंचमी के दिन भगवान धरती पर आकर रंग उत्सव मनाते है। रंग पंचमी के दिन राधा रानी ने भगवान कृष्ण को रंग लगाया था। रंग पंचमी के उत्सव में राधे कृष्ण के पूजन के पश्चात रंग खेला जाता है‌ इसी कड़ी में संगठन के सदस्यों ने रंग पंचमी के उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन पश्चात राधे कृष्ण एवं भगवान परशुराम की आरती से हुई।

उपरोक्त कार्यक्रम में डॉक्टर एस के शर्मा, सविता शर्मा,श्रीमती उमा तिवारी, सुनीता तिवारी, साधना शुक्ला, सुभद्रा तिवारी, भारती अवतार शर्मा, डॉक्टर मल्लिका मिश्रा, मुक्ता तिवारी, सुधीर तिवारी,अवधेश धर दीवान, अमित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अर्चना झा, प्रीति झा, रमा शुक्ला, लक्की दुबे, अनिल दुबे , किरण शर्मा, अथर्व तिवारी, विनय तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन उमा तिवारी एवं आभार प्रदर्शन सुनीता तिवारी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *