रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से प्रदेश कार्यालय ॐ सोसाइटी सुंदर नगर रायपुर में मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया की संगठन के सदस्यो द्वारा भगवान परशुराम के पूजन मंत्रोचार पश्चात सत्तू, शरबत तथा प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर एस के शर्मा, सविता विरेंद्र शर्मा, सुनीता तिवारी, भारती अवतार शर्मा, अमित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, साधना शुक्ला, अवधेश धर दीवान, पायल शर्मा, लक्की दुबे, रोहणी दीवान, डॉक्टर किरण शर्मा, मुक्ता तिवारी, रमा शर्मा, अथर्व तिवारी, विनय तिवारी, गरिमा शर्मा, अमितेश तिवारी आदि उपस्थित थे।