जय भोले ग्रुप द्वारा किया गया भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार और आरती का आयोजन

रायपुर। जय भोले ग्रुप कालीबाड़ी द्वारा इस वर्ष भी सावन के प्रथम दिन विशेष पूजा अर्चना की गई और भगवान भोलेनाथ का विशेष साज श्रृंगार कर दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद भजन कीर्तन का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया। भगवान भोलेनाथ का हवन-पूजन और जयकारों के साथ स्थापना की गई। विगत् कई वर्षो से इस कार्यक्रम का भव्य रूप मे आयोजन किया जा रहा है। इस पवित्र अवसर पर सभी ने भगवान भोलेनाथ से कृपा की कामना की।


जय भोले ग्रुप के इस प्रयास से स्थानीय निवासियों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। भगवान शिव की स्थापना के साथ ही यहां की धार्मिक गतिविधियों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उक्ताशय की जानकारी जय भोले ग्रुप के अध्यक्ष कृष्णा साहू, अनिल दुबे, प्रेम साहू, लक्ष्य साहू, प्रदीप चौहान, अरुण दाऊ, बबला क्षत्रिय, रोशन सागर, बबलू भाई, तवाब भाई, सोनू दुबे, अरुण सोनी, मकरंद जगत, संजय भाई, अनूप भाई, रोमा साहू आदि ने दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *