रायपुर। ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट की बैठक प्रदेश कार्यालय श्री राम नगर शंकर नगर फेस 2 में निवेदिता मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राजकोट गुजरात से महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपिका त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित थी, उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हे सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निवेदिता मिश्रा ने बताया की संगठन द्वारा सनातन धर्म रक्षार्थ एवं उत्थान हेतु आगामी माघ मास में भागवत सप्ताह का वृहत आयोजन व कार्तिक मास में धरोहर एवं स्वर्ण दंपत्ति सम्मान आयोजित किया जाएगा। संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
उपरोक्त बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश तिवारी, पल्लवी होता, मीनाती मिश्रा, भारती नंदे, नरहरी होता, पी के मिश्रा, सी आर मिश्रा, चित्रसेन नंदे आदि उपस्थित थे।