दृष्टिबाधित बहनों ने बंधन ग्रुप के सदस्यों को बांधी राखी


रायपुर। प्रेरणा संस्था हीरापुर में दृष्टिबाधित बहनों ने बंधन ग्रुप के सदस्यों को राखी बांधी। इस दौरान बंधन ग्रुप के सदस्यों ने बहनों को आकर्षक उपहार भेंट किया। बहनों ने भाईयों की कलाई में राखी बांध उन्हें दुआएं दी। इस दौरान बंधन ग्रुप के मयूर बरछा, सूरज सोनी, नमन पटेल, आकाश शर्मा, नितिश वर्मा व प्रेरणा संस्था के शिक्षक उपस्थित रहे।

युवाओं का बंधन ग्रुप

राजधानी रायपुर के युवाओं का एक ग्रुप टीम बंधन के नाम से जाना जाता है। इस ग्रुप के सदस्य दृष्टिबाधित व अनाथ बच्चों से राखी बंधवाने जाते हैं और बहनों को तोहफे देते हैं। बच्चों को अपनेपन का एहसास होता है और खुशी मिलती है।

11 वर्षों से जारी है सिलसिला

युवाओं का यह ग्रुप विगत् 11 वर्षों से बहनों के पास रक्षासूत्र बंधवाने जाता है। ग्रुप की शुरुआत अकेले मयूर बरछा ने 11 साल पहले की थी। आज एक बड़ा ग्रुप बनकर तैयार हो चुका है। सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप के सदस्य आपस में जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *