रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश कार्यालय रायपुर में रक्षा बंधन का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया की संगठन की बहनों ने भाईयों की आरती कर राखी बांधी और रक्षा एवं उत्तरोत्तर उन्नति के कामना की।
उपरोक्त अवसर पर योगेश तिवारी, सविता शर्मा, सुनीता तिवारी, अमित मिश्रा, अवधेश धर दीवान, प्रदीप मिश्रा, नारी शक्ति प्रकोष्ठ रायपुर जिला अध्यक्षा डॉक्टर मल्लिका मिश्रा, सुभद्रा तिवारी, भारती दुबे, लता पांडेय, श्वेता मिश्रा, अनिल दुबे आदि उपस्थित थे ।