रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा एवं कार्य विभाजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि संगठन द्वारा चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 30 मार्च को हिंदू नव वर्ष उत्सव सभी सदस्य अपने घर में सुबह बंदनवार तोरण एवं भगवा ध्वज लगाएंगे साथ ही संध्या बेला में नगरगांव मंदिर में 501 द्वीप प्रज्वलन करेंगे। चैत्र नवरात्रि के पंचमी को प्रदेश उपाध्यक्ष नारीशक्ति प्रकोष्ठ उमा तिवारी के निर्देशन में कन्या पूजन के निर्णय लिया गया है।
उपरोक्त बैठक में डॉ एस के शर्मा, उमा तिवारी, सविता शर्मा, डॉ मल्लिका मिश्रा, साधना शुक्ला,अमित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, प्रतीक तिवारी, जितेंद्र पांडेय, रितेश शुक्ला आदि उपस्थित थे।