झारंखड: चतरा में अनियंत्रित कार नदी में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

चतरा
झारखंड के चतरा जिले में वशिष्ठ नगर- जोरी थाना क्षेत्र के अमझर नदी में एक अनियंत्रित कार गिर गई। इस घटना में एक की मौत हो गई। मृतक दिल्ली का रहने वाला बताया जाता है। बता दें कि कार प्रतापपुर से जोरी की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, चालक को नींद आने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर नदी में गिर गई थी।

उधर वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर कार के भीतर से लोगों को निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति दिल्ली निवासी 35 वर्षीय शंकर साहू की नाजुक स्थिति को देखते सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। बताते हैं कि रांची जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

वहीं चालक को मामूली चोट आने के कारण वह खतरे से बाहर बताया गया है। चालक के मुताबिक शंकर साहू गया जिले के इमामगंज आया था। जहां पर आयोजित एक शादी समारोह में शरीक होने के बाद वे सभी प्रतापपुर के रास्ते वापस गया लौट रहे थे।

रिपोर्ट-अशोक तुलस्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *