रणवीर सिंह ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें क्यूट सी दीपिका पादुकोण स्माइल कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ रणवीर सिंह ने लिखा, ‘मेरी जान, मेरी लाइफ, मेरी गुड़िया जन्मदिन मुबारक हो।’
रणवीर सिंह ने एक अन्य पोस्ट में दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को किस करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘बीवी नंबर 1′
बताते चलें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूसरे को करीब सात साल डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। इटली में हुई दोनों की शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर और क्लोज फ्रेंड शामिल हुए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इन दिनों शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नजर आएंगे। वहीं, रणवीर सिंह अपनी फिल्म ’83’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं। फिल्म ’83’ के अलावा इस कपल ने रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम किया है।