दुबई से लौटकर सीधे अपने फॉर्म हाउस पहुंचे धोनी, स्ट्रॉबेरी खाकर बोले- मार्केट में नहीं बचेगी

नई दिल्ली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने क्रिकेट के दीवाने हैं उतने ही वो खेल खलिहान और खेती के भी दीवाने हैं। पिछले काफी दिनों से धोनी के फॉर्म हाउस में हो रही स्ट्रॉबेरी की खेती की चर्चाएं हो रही हैं। आज खुद माही ने अपने फॉर्म हाउस से स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाई। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकयदा इस पोस्ट किया।

महेंद्र सिंह धोनी () दुबई से छुट्टियां मनाकर भारत लौटे हैं। वो अब वहां से लौटते के साथ धोनी अपने फॉर्म हाउस पहुंचे और अपनी फसल की निगरानी की। आईपीएल खेलने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) दुबई में ही रुक गए थे और उनका परिवार भी वहां पहुंच गया था। धोनी ने पत्नी साक्षी का भी बर्थडे उन्होंने वहीं मनाया था।

धोनी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है, जो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। धोनी इस वीडियो में स्ट्रॉबेरी के पौधों के पास खड़े हैं। वो पौधे से स्ट्रॉबेरी तोड़ते हैं और खा लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अगर मैं ऐसे ही खेत में आता रहा और खाता रहा तो मार्केट में कोई स्ट्रॉबेरी नहीं बचेंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *