सादे ड्रेस में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस, ग्रामीणों ने किया हमला

आभा सिन्हा, पूर्वी चंपारण
पूर्वी चंपारण (East Champaran) के चकिया में पुलिसकर्मियों (Attack on Police team) की हमला हुआ है। सादे लिबास में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को अपराधी समझ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की पिटाई की गई। जिसकी वजह से आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तर से फरार हो गया। बाद में पुलिस टीम () पर हमला करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पांच बाइक भी जब्त की गई।

सादे ड्रेस की वजह से पुलिस पर हमलाबताया जा रहा कि आरोपी को सादे लिबास में गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है। इस दौरान तीन पुलिस कर्मियों को चोट आई है। जिन्हें तुरंत ही चकिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, बाद में घर भेज दिया गया। घटना चकिया के मौलानापुर गांव की है। चकिया में एक आरोपी की खोज में गई पुलिस की लोगों ने पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक, मधुचाई गांव में एक शख्स के सोशल मीडिया में अपने आईडी प्रोफाइल पर अत्याधुनिक हथियारों के साथ फोटो लगाया।

ग्रामीणों अपराधी समझ किया अटैक, आरोपी हुआ फरारजानकारी मिलने पर चकिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर थाना ले आई और फिर उससे पूछताछ के आधार पर एक और शख्स सुनील को गिरफ्तार करने सिविल ड्रेस में मौलनापुर गांव पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इसी दौरान सुनील के घर के पास एक समारोह में मौजूद लोगों से पुलिस उलझ गई और अपराधी समझकर लोगों ने पुलिस की पिटाई कर डाली। जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी दौरान गिरफ्तार सुनील कुमार पुलिस की हिरासत से निकल कर भाग गया।

पुलिस ने 15 नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी ग्रामीणों के आक्रोश के कारण पुलिस लौट गई और एक बार फिर से वापस आकर समारोह में मौजूद सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान पांच मोटरसाइकिलों को गांव से जब्त किया है। थानाध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस राज ने बताया कि पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने गई थी, जिस पर ग्रामीणों ने साजिश के तहत हमला किया है। पुलिस पर हमला करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चकिया थाना में दर्ज मामले में 15 नामजद और करीब दो सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *