आज शाम आसमान में दिखेगी बुध-बृहस्पति-शनि की तिकड़ी, ऐसे देखे Triple Conjunction

वॉशिंगटन
आज शाम अंतरिक्ष में अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है। जिसे आज से पहले शायद ही किसी ने देखा होगा। 9 और 10 जनवरी यानी आज और कल सूरज के डूबने के बाद , और आपस में मिलकर एक त्रिकोण बनाएंगे। तेज चमक वाले ये तारे सूर्यास्त के बाद आसानी से साफ मौसम में देखे जा सकते हैं। शनिवार रात को इन्हें दक्षिण-पश्चिम के आसमान में देखा जाएगा जो रविवार को और चमकदार नजर आएंगे।

फरवरी में भी दिखेगा यह नजारा
यह नजारा पहले 8 जनवरी और फिर 11 जनवरी को भी दिखेगा लेकिन वीकेंड पर ज्यादा साफ होगा। वहीं, बुध को सूरज का एक चक्कर काटने में सिर्फ 88 दिन लगते हैं। इसलिए फरवरी में भी यही नजारा फिर से देखने को मिलेगा। पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में इसे देखा जा सकेगा। 9 और 10 जनवरी को तीनों ग्रह एक सटीक त्रिकोण बनाएंगे और सूर्यास्त के कुछ देर बाद इन्हें साफ-साफ देखा जा सकेगा। 11 जनवरी को सटीक त्रिकोण नहीं होगा लेकिन देखने वाला नजारा कायम रहेगा।

कैसे देखा जा सकता है?
बृहस्पति, शनि और बुध ग्रह के मिलन को साफ मौसम में नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास खगोलीय दूरबीन हो तो यह नजारा और साफ दिखाई देगा। वैसे नासा और दूसरी अंतरिक्ष एजेंसिया इस घटना का वीडियो और तस्वीरें भी जारी करेंगी।

21 दिसंबर को हुआ था शनि-बृहस्पति का मिलन
इससे पहले 21 दिसंबर को शनि और बृहस्पति ने धरतीवासियों को साल का सबसे खूबसूरत खगोलीय तोहफा दिया था। 400 साल बाद ये दोनों ग्रह इतने ज्यादा करीब आए थे कि धरती से देखे जाने पर ये एक ही लग रहे थे। खास बात यह है कि 800 सौ साल बाद यह मौका रात के वक्त आया जिस कारण इसे देखा जा सका, वरना सूरज की रोशनी में दोनों छिप जाते हैं। Great Conjunction हर 20 साल बाद होता है लेकिन इस साल ये दोनों सिर्फ 0.1 डिग्री दूरी तक आए जिससे यह एक दुर्लभ घटना हो गई।

खगोलीय घटनाओं का साल 2020
साल 2020 में ही शताब्‍दी का धूमकेतु NEOWISE नजर आया। 23 जुलाई को अंतरिक्ष में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली। इस दौरान दुनिया के कई हिस्सों में बिना दूरबीन की मदद से धूमकेतु का शानदार नजारा देखने को मिला। यह धूमकेतु अब 6,800 साल तक वापस नजर नहीं आएगा। करीब तीन मील चौड़ा Comet NEOWISE या C/2020 F3 को सबसे पहले मार्च में इन्फ्रारेड NEOWISE स्पेसक्राफ्ट ने खोजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *