झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव, रिम्स में भर्ती

रवि सिन्हा, रांची
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो () कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार देर शाम ट्वीट करके खुद दी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Coronavirus Cases Jharkhand) आने पर स्पीकर को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद से वे जल्द ही स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटेंगे। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से भी कोविड जांच कराने का आग्रह किया है।

झारखंड में आए 236 नए मामलेइधर, राज्य में शनिवार को 236 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सूबे में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 116672 हो गई है। शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। सूबे में अब तक 1045 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.82 फीसदी तक जा पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात 9.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 114133 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है।

झारखंड विधानसभा स्पीकर को हुआ कोरोनाइस बीच झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों से भी कोविड जांच कराने का आग्रह किया है। इस बीच शनिवार को कोरोना से स्वस्थ होने वाले 205 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 1494 संक्रमित मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है।

शनिवार को रांची से सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिलेराज्य में अब तक 49 लाख 31 हजार 204 सैंपल की जांच हो चुकी है। आज सबसे अधिक रांची से 125 नए कोरोना संक्रमित मिले। पूर्वी सिंहभूम में 30, बोकारो में 9 , देवघर में 2, धनबाद में 21, दुमका में 2, गोड्डा में 1, गुमला में 4, हजारीबाग में 7, खूंटी में 3 , कोडरमा में 6, लातेहार में 4, लोहरदगा में 3, पलामू में 8, रामगढ़ में 5, सरायकेला में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 5 नए मरीज मिले है। राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 97.82 फीसदी तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 96.40 फीसदी से 1.42 फीसदी अधिक है। मृत्यु दर 0.89 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.40 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *