भारत की सीमा में घुसा था PLA का सैनिक, Indian Army ने चीन को सौंपा

नई दिल्ली
() ने सीमा लांघकर घुसने के बाद पकड़े गए चीन के सैनिक () को वापस सौंप दिया है। 8 जनवरी को पकड़े गए चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिक को आज सुबह 10:10 बजे चुशुल-मोल्डो में चीन को वापस सौंप दिया गया। पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे वाले इलाके में घुसा था।

भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सोमवार को पीएलए के सैनिक को वापस सौंप दिया गया। चीनी सैनिक LAC को लांघकर भारतीय सीमा में पहुंच गया था, लेकिन वहां तैनात भारतीय सैन्य टुकड़ी ने उसे दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे रेजांग ला एरिया से पकड़ा गया था।

गौरतलब है कि पिछले आठ महीने से जारी सैन्य तनाव के बीच बीते शुक्रवार को चीन का एक सैनिक भारतीय सीमा में घुस आया था। पकड़े जाने के बाद चीनी सैनिक के साथ बॉर्डर मैनेजमेंट संबंधी प्रक्रियाओं के मुताबिक निपटा गया। वह किन परिस्थितियों में भारत में घुस आया था, इसकी जांच-पड़ताल की गई।

दोनों तरफ भारी संख्या में हैं सैनिक
बता दें कि LAC के दोनों तरफ भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती लंबे समय से बरकरार है। अप्रैल महीने में ही कुछ चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में अतिक्रमण करने की कोशिश की थी, जिसका भारत की तरफ से करारा जवाब दिया गया। बाद में 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने धोखे से भारतीय सैनिकों पर गैर-परंपरागत हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। जबकि करीब दोगुने तादाद में चीनी सैनिक भी मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *