बता दें, विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही भारत लौट गए थे। इससे पहले वह वनडे टी-20 और पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे। कोहली ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए बेहद भावुक लफ्जों में लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।
लोगों के मजेदार रिऐक्शन्स
इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों के कई मजेदार रिऐक्शन्स भी आने लगे हैं। यूं तो अनुष्का ने पहले ही कह दिया था कि पैरंट्स के तौर पर वह और उनके पति अपने बच्चे को सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखेंगे लेकिन लोगों ने अभी से उसकी तुलना तैमूर अली खान से शुरू कर दी।
तैमूर की होती है खूब चर्चा
गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर अली खान बॉलिवुड का सबसे पॉप्युलर स्टार किड है। उसकी एक झलक के लिए पपराजी हमेशा तैयार रहते हैं। फैंस भी तैमूर की तस्वीरों का इंतजार करते हैं।
ट्विटर पर क्या चल रहा है
फिलहाल, अनुष्का की बेटी के जन्म के बाद ट्विटर पर क्या चल रहा है, आइए देखते हैं: