मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का के पति क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट कर पर जानकारी दी है।
विराट ने लिखा है हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी का जन्म हुआ है। हम आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं। सौभाग्य से हमें जिंदगी का यह नया चैप्टर अनुभव करने मिला है। आप समझेंगे हम सब को थोड़ी प्राइवेसी की जरूरत है।