UP: कांग्रेस नेता की सोनिया, राहुल और प्रियंका आपत्तिजनक टिप्पणी! गिरी गाज

बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कांग्रेस के नगर अध्यक्ष का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा गया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिन सें जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुंवर तौकीर अहमद सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सकते में हैं। उधर, कुंवर तौकीर अहमद ने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो काफी पुराना है। उस दौरान वह कांग्रेस पार्टी से नहीं जुड़े थे।

उन्होंने कहा कि फिलहाल वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। यह वीडियो राजनीतिक साजिश के तहत सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जानकारी हाईकमान को दे दी गई है। अहमद की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *