धोनी के ‘कड़कनाथ’ सेफ हैंदरअसल धोनी छत्तीसगढ़ की मशहूर मुर्गा प्रजाति कड़कनाथ की फार्मिंग करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस की देखरेख करने वाले परामर्शी रौशन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी ओर से कड़कनाथ मुर्गा को बाहर के राज्यों से मंगाकर फॉर्म में रखने की योजना बनाई गई थी।
लेकिन देश के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर जारी अलर्ट को लेकर कड़कनाथ मुर्गे की नई खेप को मंगाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि पहले से उनके फॉर्म हाउस में उपलब्ध कड़कनाथ और देशी मुर्गे पूरी तरह से स्वस्थ है, हालांकि इसकी संख्या काफी कम है।
झारखंड में पसर रहा बर्ड फ्लू का खौफइधर, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, दुमका और पलामू जिले में हाल के कुछ दिनों में पक्षियों की हुई मौत से चिकेन का व्यापार करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। देशभर में बर्ड फ्लू की खबरों के कारण झारखंड में भी मुर्गे की बिक्री काफी कम हो गयी है और दुकानदारों को कीमत में भी कटौती करनी पड़ी है।
वहीं कौवा, मैना और बगुला समेत अन्य पक्षियों की मौत के बाद सैंपल को लेकर जांच के लिए भेजा गया है, जबकि मृत पाए गए पक्षियों को सुरक्षित तरीके से दफना दिया गया है।
बिहार में भी बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंपबर्ड फ्लू की आशंका भर से बिहार (Bihar News) में अंडों और मुर्गे के उड़ते भाव को बर्ड हिट लग गया है। हालांकि अभी तक बिहार के किसी जिले से बर्ड फ्लू की खबर नहीं है। बावजूद इसके पॉल्ट्री के धंधे पर इसका जबरदस्त असर पड़ा है। हफ्ते भर पहले तक ठंड में आसमान छू रहे चिकन और अंडे के भाव अचानक नीचे आ गए हैं।
मुर्गे की बिक्री 40 फीसदी तक गिरीबात अगर चिकेन की करें तो पटना में देसी मुर्गे (Bihar Chicken Rate) का भाव 220 रुपये से घटकर 200 रुपये प्रति किलो हो गया है। रेट के साथ खरीददारों की तादाद भी नीचे जा रही है। पटना एक दुकानदार बताते हैं कि बिक्री में करीब 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बॉयलर चिकेन जो 140 से 150 रुपए प्रति किलो की भाव से बिक रहा था, उसके रेट अचानक घट कर 100 से 110 रुपए किलो पर आ गए।
अंडों (Bihar Egg Rate) के भाव पर फिलहाल उतना ज्यादा असर नहीं पड़ा है। लेकिन खरीददारों की तादाद में कमी आ गई है जिसकी वजह से बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट हुई है। बिहार में हालांकि अभी तक बर्ड फ्लू का एक भी केस नहीं मिला है। लेकिन आम लोगों के एतिहात की वजह मुर्गे और अंडे के रेट में गिरावट आ गई है।