बुरे वक्त में ट्रंप के अपनों ने भी छोड़ा साथ, इन 10 रिपब्लिकन ने महाभियोग के पक्ष में डाले वोट

वॉशिंगटनकहते हैं वक्त बुरा आता है तो परछाईं भी साथ छोड़ जाती है फिर यह तो राजनीति है। यहां कौन किसका हुआ है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ। महाभियोग चलाने के प्रस्ताव के लिए की गई वोटिंग में 232 सांसदों ने पक्ष में वोट किए, जबकि 197 वोट ट्रंप के पक्ष यानी महाभियोग के खिलाफ पड़े। जिन सांसदों ने महाभियोग के पक्ष में वोट किए थे, उनमें 10 रिपब्लिकन सांसद भी शामिल हैं।
()

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हुई और उसके बाद प्रतिनिधि सभा ने डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। वह महाभियोग का दो बार सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। बता दें कि उनका कार्यकाल खत्म होने में कुछ ही दिन शेष हैं और कैपिटल बिल्डिंग में हुई हिंसा की घटना से कई रिपब्लिकन सांसद उनसे नाराज बताए जा रहे थे।
खैर, जिन रिपब्लिन सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ वोट किए हैं, वे इस प्रकार हैं…

  1. एडम किंजिंगर (इलिनोइस)
  2. लिज चेनी (व्योमिंग)
  3. जॉन काटको (न्यूयॉर्क)
  4. फ्रेड अप्टन (मिशिगन)
  5. डैन न्यूहाउस (वॉशिंगटन)
  6. जेमी हेरेरा बेउटलर (वॉशिंगटन)
  7. एंथोनी गोंजालेज (ओहियो)
  8. पीटर मीजर (मिशिगन)
  9. टॉम राइस (साउथ कैलिफोर्निया)
  10. डेविड वलदो (कैलिफोर्निया)

इससे पहले महाभियोग पर ट्रंप ने कहा था, ‘देश के इतिहास में जानबूझकर किसी (ट्रंप) को परेशान करने के सबसे निंदनीय कृत्य को आगे बढ़ाते हुए महाभियोग का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे काफी गुस्से और विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है। इसका दर्द इतना अधिक है कि कुछ लोग इसे समझ भी नहीं सकते, जो कि खासकर इस नाजुक समय में अमेरिका के लिए बेहद खतरनाक है।’

हिंसा पर ट्रंप ने कहा था, ‘हम कानून के शासन में विश्वास करते हैं, हिंसा या दंगों में नहीं।’ महाभियोग प्रस्ताव में ट्रंप पर ‘राजद्रोह के लिए उकसाने’ का आरोप लगाया गया है। महाभियोग के लिए 218 मतों की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *