एजेंसी। देश में चल रहे किसान आंदोलन में किसान संगठनों की समस्या के समाधान के लिए सुप्रीमकोर्ट द्वारा चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जिसमें अशोक गुलाटी, प्रमोद कुमार जोशी, अनिल धनवंत और भूपेन्द्र सिंह मान को सदस्य बनाया गया है।
अब इस कमेटी से पूर्व सांसद और किसान नेता भूपेन्द्र सिंह मान ने खुद को अलग कर लिया है। किसान आंदोलन से जुड़े किसान संगठनों ने कमेटी का विरोध किया था।
भूपेंद्र सिंह मान ने बयान जारी कर कमेटी में सदस्य बनाने के लिए सुप्रीमकोर्ट का आभार व्यक्त कर कहा संगठन और किसान होने के कारण आम लोगों की धारणा का आदर करते हुए दिये गए इस आफर को त्याग करने तैयार हूं। पंजाब और देश के किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं कर सकता। इसलिए कमेटी से अलग हो रहा हूं। हमेशा पंजाब और किसानों के साथ खड़ा रहूंगा।