रायबरेली
यूपी के रायबरेली में सामान खरीदने बाजार गए दो भाइयों की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। बुरी तरह घायल एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। इस संबंध में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसे आपसी विवाद बताया है, साथ ही लूट की घटना से इन्कार किया है।

यह घटना 3 दिसंबर की है। लालगंज थाना कस्बा निवासी राजन अपने भाई विनय के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए गया था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर गालियां दीं और मारपीट करने लगे। कुछ राहगीरों ने बीच बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। हमले में गंभीर रूप से घायल विनय को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रिफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरे भाई को भी चोटें आई हैं।
घरवालों ने अपने तहरीर में बताया कि हमलावरों ने सोने की चेन और 92 हजार भी लूट लिए। इस संबंध में बातचीत करने पर सीओ लालगंज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लूट से साफ इन्कार करते हुए कहा कि मामला आपसी विवाद का था।