वाशिंगटन। कैपिटल हिल में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन ने शपथ ली। भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसके साथ ही अमेरिका में बाइडेन राज का आगाज हुआ है। चुनाव परिणाम के हुए विवाद व हंगामे के कारण कड़ी सुरक्षा के बीच शपथग्रहण समारोह हुआ। कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाली पहली अश्वेत, पहली महिला व पहली एशियाई मूल की हैं। चुनाव में हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद संपूर्ण विश्व की निगाहें अमेरिका में चल रही राजनीतिक हलचल पर थी।

यह लोकतंत्र की जीत है-बाइडेन
शपथ लेने के बाद बाइडेन ने कहा मैं आप सभी को बधाई देता हूं। लोकतंत्र की जीत हुई है और यह जश्न का दिन है। अमेरिका को एकता के सूत्र में बांधने की जरूरत है। हमें अमेरिका की तरक्की के लिए मिलकर काम करना है।
बाइडेन का सफरनामा
बाइडेन का बचपन गरीबी में बिता है। पढ़ाई के खर्चे जुटाने वह मजदूरी करते थे। पहली बार 29 साल की उम्र में सिनेटर बने थे। दुर्घटना में पहली पत्नी व बेटी की मृत्यु और दोनों बेटे बुरी तरह घायल हो गए थे। इस घटना ने बाइडेन को अंदर से तोड़ दिया था।