कुरुद के ग्राम गोजी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता चल रही थी। मैदान में 20 जनवरी को खिलाड़ी कबड्डी खेल रहे थे। कोकड़ी गांव का नरेंद्र साहू भी अपनी टीम के साथ खेल रहा था। अपनी पारी आने पर वह सांस थामकर गया और टीम ने उसे घेर लिया। वह उसी जगह गिर पड़ा। उसकी सांस थमी रह गई। प्रथमदृष्टया यह दिल का दौरा पड़ने का मामला लग रहा है।
मौके पर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।