रायपुर, 15 फरवरी 2021/कलेक्टर, रायपुर डॉ एस भारतीदासन ने ग्राम बनचरोदा के महेंद्र कुमार साहू के 8 वर्षीय पुत्र लोकेश साहू के इलाज के लिए रेडक्रॉस मद से 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
उल्लेखनीय है कि थैलेसीमिया से प्रभावित लोकेश का बोन मैरो ट्रांसप्लांट दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट में होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि थैलेसीमिया से व्यापक रूप से प्रभावित बच्चों को हर 15 दिन में खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। बोन मेरो ट्रांसप्लांट के माध्यम से ऐसे बच्चों को इस रोग से निजाद दिलाया जा सकता है।
लोकेश के पिता ने आर्थिक सहायता हेतु कलेक्टर कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। इस संबंध में स्वयं सेवी संगठन ‘कोई अपना सा हो फाउंडेशन‘ ने भी उसकी मदद की गुहार कलेक्टर से की थी।
कलेक्टर ने इस कठिन समय में उनके पुत्र के इलाज और प्राण रक्षा की दृष्टि से अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए 50 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की और इस राशि का चेक आज उनके पिता महेंद्र कुमार साहू को सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित थे।