कवर्धा, 16 फरवरी 2021
वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा शहर के शासकीय पी.जी. महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपए की लागत से बन रहे ऑडिटोरियम भवन का अवलोकन किया और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री मोहम्मद अकबर को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहित महेश्वरी ने ऑडिटोरियम के बारे मे अवगत कराया।