मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों की 10708 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित

रायपुर, 04 मार्च 2021

लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा आज विधानसभा में आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विभागों के लिए प्रस्तुत 10708 करोड़ 91 लाख 94 हजार रूपए की अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित की गई। अनुदान मांगों पर विधानसभा के 11 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। पारित अनुदान मांगों में लोक निर्माण विभाग के लिए 5062 करोड़ 75 लाख 5 हजार रूपए, गृह विभाग के लिए 5314 करोड़ 52 लाख 14 हजार रूपए, जेल विभाग के लिए 1095 करोड़ 85 लाख 85 हजार रूपए, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए 19 करोड़ 73 लाख 50 हजार रूपए और पर्यटन विभाग के लिए 116 करोड़ 5 लाख 40 हजार रूपए शामिल है।

अनुदान मांगों पर हुई चर्चा में विधानसभा के सदस्य शिवरतन शर्मा, मोहन मरकाम, धरमजीत सिंह, डॉ. लक्ष्मी धु्रव, आशीष छाबड़ा, छन्नी साहू, केशव चन्द्रा, सत्यनारायण शर्मा, वृहस्पत सिंह, संगीता सिन्हा और प्रकाश नायक ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *